Latest Posts & Updates
Fresh stories, announcements and offers about Lawyer, Law firm, Legal services, straight from our business.
पत्नी कब भरण पोषण की हकदार नहीं-
1-जब वह जारता में रहने लग जाए 2- जब वह बिना कारण के पति के साथ रहने से इंकार कर दे। 3-जब वह पारस्परिक सहमति से अलग रहने लग जाए।
कोर्ट मैरिज करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए|
1- दो गवाह और उनकी फोटो निवास प्रमाण पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड) इनमें से कोई एक दस्तावेज 2- लड़की का आयु प्रमाण पत्र (हाई स्कूल मार्कशीट/जन्म प्रमाण पत्र) इनमें से एक 3- लड़के का आयु प्रमाण पत्र (हाई स्कूल मार्कशीट/जन्म प्रमाण पत्र) इनमें से एक 4- लड़की की चार पासपोर्ट साइज फोटो 5- लड़के की चार पासपोर्ट साइज फोटो 6- तलाकशुदा मामले में तलाक के कागजात 7- विधवा/विदुर के मामले में पति/पत्नी का प्रमाण पत्र
तलाक एक ऐसी प्रक्रिया है जो कानूनी रूप से विवाह समाप्त करती है, यह कई प्रकार का होता है एवं पारस्…
तलाक एक ऐसी प्रक्रिया है जो कानूनी रूप से विवाह समाप्त करती है, यह कई प्रकार का होता है एवं पारस्परिक तलाक (mutual consent) आपके विवाह को समाप्त करने का सबसे आसान तरीका है। पारस्परिक तलाक में, दोनों पक्ष पारस्परिक रूप से अलग होने और विवाह को विघटित करने के लिए सहमत होते हैं। पारस्परिक तलाक की प्रक्रिया किसी भी अन्य विवादास्पद तलाक की तुलना मे बेहतर होती है एवं यह आर्थिक एवं मानसिक रूप से भी मददगार होती है | इसके अलावा, पारस्परिक तलाक के लिए फाइल करना भी आसान है। पारस्परिक सहमति से तलाक के लिए हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 की धारा 13B के तहत प्रावधान प्रदान किया गया है जिसमें कुछ शर्तें हैं जिन्हें दोनों पक्ष द्वारा तलाक देने के लिए पूरा किया जाना चाहिए। अगर पति और पत्नी एक वर्ष या उससे अधिक की अवधि के लिए अलग-अलग रह रहे हैं और वे एक साथ रहने में असमर्थ हैं, और दोनों पारस्परिक रूप से सहमत हैं कि विवाह पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, तो उन्हें तलाक दिया जा सकता है।
रिश्तों में घुटन हो तो बेहतर ही है अलग हो जाना
हमारे देश में लड़की और शादी (marriage) को इस तरह से लिया जाता है जैसे लड़की का जन्म ही शादी करने के लिए हुआ हो. शादी के पवित्र बंधन में बंधकर ही उसका जीवन सार्थक होता है. और ऐसे में अगर वो तलाक (divorce) ले ले तो वो उसकी असफलता समझा जाता है. समाज तलाकशुदा होने के बाद महिला को शादीशुदा होने जितना सम्मान नहीं दे पाता. तलाक के बाद महिला माता-पिता पर बोझ समझी जाती है. डिवोर्सी का टैग उसके नाम से जुड़ जाता है. और तलाक के बाद दुख-परेशानियां खत्म हो जाएं ऐसा भी नहीं है. और इसीलिए महिलाएं अपनी शादी को हर तरह से निभाने की कोशिश करती हैं, वो शादी में खुश न हो तो भी. और यही वजह भी है कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां तलाक दर सबसे कम है यानी भारत में 1000 शादियों में से केवल 13 मामलों में ही तलाक होता है. लेकिन महिलाओं के लिए जरूरी है कि वो घुट-घुटकर जीने के बजाए, सबकुछ ठीक हो जाएगा के दिलासे सुनने के बजाए अपने जीवन के लिए कठोर फैसला लें. तलाक का फैसला एक बहुत बड़ा फैसला होता है, लेकिन अगर महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी में ये 5 चीजें हो रही हों तो उन्हें ये फैसला जल्दी लेने की जरूरत है. 1. अगर दहेज की मांग की जा रही हो तो 2. अगर शोषण/घरेलू हिंसा की जा रही हो तो 3. अगर बेइज्जत किया जा रहा हो तो 4. पति बेवफाई कर कर रहा हो तो 5. सकारात्मकता से ज्यादा नकारात्मकता हो तो
रिश्तों की डोर बहुत नाजुक होती है, इन्हें बड़े प्यार और हिफाजत के साथ आगे बढ़ाना होता है. लड़ाई-झ…
रिश्तों की डोर बहुत नाजुक होती है, इन्हें बड़े प्यार और हिफाजत के साथ आगे बढ़ाना होता है. लड़ाई-झगड़े हर रिश्ते में होते हैं. इससे रिश्ते में गहराई आती है और प्यार बढ़ता है, लेकिन अगर झगड़े इस कदर बढ़ जाएं कि रिश्ते की डोर टूटने लगे तो ये खतरनाक है. दरअसल कई बार हम रिश्ते को बचाने की कई बाजाय उसे जैसा चल रहा है चलने देते हैं. कई बार हम रिश्ते को गहराई से समझने की बजाय उससे दूर बना लेते हैं. यही दूरी दोनों के बीच की दरार बनती है और धीरे-धीरे खाई में तब्दील हो जाती है. अगर आपका रिश्ता किसी कारण की वजह से टूटने के कगार पर है तो ऐसे में खुद को और अपने पार्टनर को एक मौका जरूर दें.
You’ve reached the end of these updates.