तलाक एक ऐसी प्रक्रिया है जो कानूनी रूप से विवाह समाप्त करती है, यह कई प्रकार का होता है एवं पारस्…
तलाक एक ऐसी प्रक्रिया है जो कानूनी रूप से विवाह समाप्त करती है, यह कई प्रकार का होता है एवं पारस्परिक तलाक (mutual consent) आपके विवाह को समाप्त करने का सबसे आसान तरीका है। पारस्परिक तलाक में, दोनों पक्ष पारस्परिक रूप से अलग होने और विवाह को विघटित करने के लिए सहमत होते हैं। पारस्परिक तलाक की प्रक्रिया किसी भी अन्य विवादास्पद तलाक की तुलना मे बेहतर होती है एवं यह आर्थिक एवं मानसिक रूप से भी मददगार होती है | इसके अलावा, पारस्परिक तलाक के लिए फाइल करना भी आसान है। पारस्परिक सहमति से तलाक के लिए हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 की धारा 13B के तहत प्रावधान प्रदान किया गया है जिसमें कुछ शर्तें हैं जिन्हें दोनों पक्ष द्वारा तलाक देने के लिए पूरा किया जाना चाहिए। अगर पति और पत्नी एक वर्ष या उससे अधिक की अवधि के लिए अलग-अलग रह रहे हैं और वे एक साथ रहने में असमर्थ हैं, और दोनों पारस्परिक रूप से सहमत हैं कि विवाह पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, तो उन्हें तलाक दिया जा सकता है।