रिश्तों की डोर बहुत नाजुक होती है, इन्हें बड़े प्यार और हिफाजत के साथ आगे बढ़ाना होता है. लड़ाई-झ…
Published
रिश्तों की डोर बहुत नाजुक होती है, इन्हें बड़े प्यार और हिफाजत के साथ आगे बढ़ाना होता है. लड़ाई-झगड़े हर रिश्ते में होते हैं. इससे रिश्ते में गहराई आती है और प्यार बढ़ता है, लेकिन अगर झगड़े इस कदर बढ़ जाएं कि रिश्ते की डोर टूटने लगे तो ये खतरनाक है. दरअसल कई बार हम रिश्ते को बचाने की कई बाजाय उसे जैसा चल रहा है चलने देते हैं. कई बार हम रिश्ते को गहराई से समझने की बजाय उससे दूर बना लेते हैं. यही दूरी दोनों के बीच की दरार बनती है और धीरे-धीरे खाई में तब्दील हो जाती है. अगर आपका रिश्ता किसी कारण की वजह से टूटने के कगार पर है तो ऐसे में खुद को और अपने पार्टनर को एक मौका जरूर दें.